Chandigarh News: पंचकूला के बृजेश कुमार बने पीजीटीआई नेक्सजेन चैंपियन

1
190

 

कपूरथला। पंचकूला के बृजेश कुमार ने अंतिम दिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर पांच अंडर 67 बनाकर कपूरथला के आरसीएफ गोल्फ कोर्स में खेले गए पीजीटीआई नेक्सजेन कपूरथला-2025 को जीतने का गौरव हासिल किया है। 25 वर्षीय बृजेश कुमार (68-70-67) ने 11 अंडर 205 के कुल स्कोर के साथ दो शॉट के अंतर से टूर्नामेंट जीत दर्ज की।

पिछले सप्ताह गुरुग्राम में आयोजित नेक्सजेन सीजन-ओपनर में कट से चूकने वाले बृजेश ने 2,54,300 रुपये का विजेता चेक प्राप्त किया, जिससे वह राजेश कुमार गौतम के साथ पीजीटीआई नेक्सजेन ऑर्डर ऑफ मेरिट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए। दिल्ली के अजय बैसोया (67-67-73) ने नौ अंडर 207 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। करनाल के रोहित नरवाल (70-67-71) ने तीसरे राउंड में 71 का स्कोर बनाकर आठ अंडर 208 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here